शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात्रि बस ड्रायवर की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक का शव ग्रीन व्यूह होटल के पास पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक एचआईव्ही पॉजीटिव था और उसे अपने काम में घटा हो गया था जिसे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
जानकारी के अनुसार रामकृष्ण पुत्र अमृतलाल लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम नेगमा थाना रन्नौद हाल निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी शिवपुरी बिना बताये सुबह से घर से लापता था और शाम को उसकी डैडबॉडी ग्रीन व्यूह होटल के पास तरुण अग्रवाल के बाड़े में पड़ी मिली। पास ही मृतक की स्कूटी भी पड़ी मिली।
मृतक के ााई वृन्दावन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बस ड्रायवर था उसे अपने काम में घाटा पड़ गया जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसके अलावा वह एचआईव्ही पॉजीटिव भी था और आये दिन वह बीमार रहता था। शायद इसी कारण रामकृष्ण ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग की कायमी कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।