कोलारस। जिले के कोलारस तहसील के इंदार थाना अंतर्गत ग्राम गागोनीचक्र में बीती रात अपनी छत पर सो रही एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के गागोनीचक निवासी रचना पत्नि राजाराम गुर्जर अपने घर की छत पर सो रही थी तभी गॉव के ही विनोद पुत्र देवीलाल बेडिय़ा निवासी गागोनी चक रात को दीवाल से चडकर छत पर आ गया। महिला के साथ जबरस्ती बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। महिला जब चिल्लाई तो परिजन आ गये जिसे देख कर आरोपी महिला को जान से मारने की घमकी देते हुए बहॉ से फरार हो गया।
बताया गया है कि महिला की मॉ की तवीयत खराब थी । परिजन मॉ को लेकर हॉस्पीटल गये हुए थे इस दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला। माता-पिता के आ जाने पर महिला ने पुरा घटनाक्रम बताया। परिजन महिला को लेकर इंदार थाने पहुॅचे जहॉ पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी विनोद बेडिया के खिलाफ धारा 323,354,456,506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।