शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के छोटे लुहारपुरा में एक दलित महिला के साथ एक युवक ने अश्लील छेड़छाड कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के देहात थाना क्षेत्र के छोटे लुहारपुरा निवासी रजनी पति राजाराम आदिबासी परिवर्तित नाम उम्र 28 वर्ष अपने पति के साथ खटिया पर सो रही थी। तभी पडोस का ही गोंविदा पंडित घर में आ गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला चिल्लाई तो आरोपी बहा से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने आरोपी गोंबिदा के खिलाफ धारा 354,336 ताहि3(1)11 एससीएसटीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।