शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के माधव नगर क्षेत्र में बीती रात चोरो ने सूने घर को निशाना बना कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के माधव नगर में मंगल पुत्र सावलिया रावत उम्र 49 वर्ष निवासी मेहमदपुर का मकान बना हुआ है। इस मकान में रहकर मंगल अपने बच्चो को पढाते है। गर्मीयो की छुट्टी के चलते अपने गॉव मेहमदपुर गये हुए थे। बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर घर का ताला तोड़ कर घर में रखे सोने-चॉदी के जेवर को समेट ले गये।
पुलिस ने चोरी गई सामान का आंकलन 20 हजार रूपये किया है। पुलिस ने मंगल सिंह की रिर्पोट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।