शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षैत्र के ग्राम नानौरा में शौचालय निर्माण को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। जिससे भतीजे ने चाचा के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के नानौरा गॉव के लक्ष्मण पुत्र छुट्टी धाकड़ अपने घर के पीछे शौचालय का निर्माण करा रहा था। तभी भतीजा सुल्तान आ गया और कहने लगा की यह जमींन हमारी है इस पर आप शौचालय क्यों बनवा रहे हो। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि सुल्तान अपने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया और चाचा लक्ष्मण के सिर में मार दी। इसके बाद भी मन नही भरा तो आरोपी ने तावडतोड़ कुल्हाड़ी से तीन बार किये जो लक्ष्मण की नाक और कन्धे पर लगें।
पुलिस ने चाचा लक्ष्मण की रिपोंर्ट पर आरोपी सुल्तान,डौगर,साहबसिंह,मरोबाई धाकड़ के खिलाफ धारा 307,324,294,506बी,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।