बाल आरक्षक के अपहरणकर्ता को शिवपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर कोतवाली पुलिस ने आज एक 3 हजार के ईनामी बदमाश को दबोचने में सफलता प्राप्त की। इस बदमाश पर दतिया जिले में तीन हजार का ईनाम घोषित था। 

पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि बीते रोज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जिगना जिला दतिया का फरारी ईनामी बदमाश भगवान सिंह पुत्र लालाराम गुर्जर निवासी हुर्री थाना मायापुर जिला शिवपुरी शहर में किसी गंभीर बारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। 

उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी जीडी शर्मा को निर्देश देते हुए तत्काल बदमाश को गिर तार करने के निर्र्देश दिए जिस पर नगर निरीक्षक संजय मिश्रा अपने साथी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिं रघुवंशी, आरक्षक सुरेन्द्र पाराशर, सत्यवीर, संतोष वैश को लेकर बताए गए स्थान पर दविश दी। 

तभी पुराने बस स्टेण्ड के पास घेराबंदी कर भगवान पुत्र लालाराम गुर्जर को गिर तार किया। इसके कब्जे से 315 बोर कट्टा मय जिंदा राउण्ड, जप्त किया। आरोपी से पूछताछ पर दतिया जिले के जिगना के अपहरण और 307 के मामले में 2013 से ही फरार चल रहा था। 

आरोपी इससे पहले दतिया कोतवाली एक बाल आरक्षक का भी अपहरण कर चुका है। दतिया पुलिस इस मामले में आरोपी पर तीन हजार का ईनाम घोषित कर चुकी थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!