शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के आने वाले गांव की निवासी एक नबालिग बालिका के साथ गांव के निवासी 2 युवकों ने मिलकर बलात्कार कर दिया है। बताया गया है कि बालिका इस मामले की शिकायत लेकर एसपी के पास आई तब यह मामला दर्ज हो पाया है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के खैरोना गांव के रहने वाली बालिका रानी उम्र 15 वर्ष शोच के लिए घर के बहार गई हुई थी तभी आरोपी सोने भटनागर और मुकेश धाकड ने बालिका को पकड़ लिया। बताया गया है कि दोनो युवक और बालिका को पास के ही खेत में ले गए और बारी से बालिका के साथ बलात्कार कर दिया गया है। यह घटना 23 मई की बताई जा रही है।
बताया गया है कि बालिका की फरियाद पर सिरसौद पर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज नही किया। पीडि़ता ने एसपी के समझ गुहार लगाई। एसपी शिवपुरी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला महिला प्रभारी को सौपा। महिला पुलिस ने जांच उपरांत दोनो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।