राशन की दुकानों पर नेहा का कहर, ताले तुडवाकर बंटवाया राशन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले की राशन की दुकानों पर कहर बनकर बरस रही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने वर्षो से गरीव का राशन डकार रहे दुकानदारों में दिन ब दिन हडंक प की स्थिति निर्मित कर दी है। आज कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने राशन दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान खौरघार,  कुंवरपुर,  चंदनपुरा,  ठर्रा  राशन दुकानों पर भारी अनियमितताएं सामने आई है ।

आज तो हद तब हो गई जब राशन दुकानों के निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल ने पाया कि विक्रेताओ द्वारा ग्रामीणो को 1 माह का राशन वितरण नहीं किया था तथा पूर्व जो राशन वितरण किया था उसमें भी गरीबों को उनके हक का 25 प्रतिशत राशन नहीं बाँटा था। इस राशन की दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी कर दी थी ।

कुंवरपुर में राशन वितरण न होने पर विक्रेता ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को बताया कि दुकान की चाबी खो गयी है इसलिए राशन नहीं बाँट पाया इस पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने दुकान का ताला तुडवाकर अपने सामने गरीबों को उनके हक का राशन दिलवाया। जिन राशन दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई है उन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम  के तहत कार्यवाही की जायेगी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!