शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षैत्र के ग्राम सालौन गॉव में एक वर्षीय बालिका खेलते-खेलते एक बर्तन में गिर गई। इस बर्तन में फंसी बालिका का सिर गर्दन में बहुत बुरी तरह फंस गया। जिसे लेकर परिजन बदरवास में लोहे की बेल्डिग वाले के पास पहॅुचे। जिसने कटर से काट कर बच्ची की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सालौन गॉव निवासी अरूण पुत्री किशनलाल उम्र 1 वर्ष कल शाम अपनी मॉ कल्लो की गोद में खेल रही थी। तभी अचानक खेलते-खेलते अपने घर में स्थिति पानी के स्टील के बर्तन में जा गिरी जिसस,अबोध बालिका का सर इस बर्तन में फस गया।
गर्दन के बर्तन में अटक जाने के कारण बालिका बुरी तरह से रोने लगी और चिल्लाने लगी। परिजनो ने इस बर्तन को अबोध बालिका के सिर से निकालने का काफी प्रयास किया परन्तु वह इसमें सफल नही हो सके।
परिजन बालिका को लेकर बदरवास पहुॅचे जहॉ बेल्डिंग की दुकान पर कटर से बर्तन को काटा और बालिका को निकाला। बच्ची इस हादसे से बहुॅत बुरी तरह से डर गई है। बडी ही मुश्किल से इस अबोध बालिका का रोना बंद कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।