शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधवचौक पर बीती रात्रि चोरों ने पिकनिक बेकरी के ताले चटका दिए। खास बात यह है कि जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस सहायता केन्द्र स्थित है यहां तक कि डायल 100 भी दुकान से महज 50 मीटर दूरी पर खड़ी होती है।
साथ ही दुकान के पास सेन्ट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम भी मौजूद है जहां पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है। इतना कुछ होने के बावजूद भी चोरों ने दुस्साहसिक अंदाज में दुकान को निशाना बना लिया। सुखद पहलू यह रहा कि चोर दुकान से 200 से 300 रूपये तक का सामान ही ले जा सके, लेकिन इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में नहीं की।
दुकान के संचालक सचिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी होटल के नीचे उनकी दुकान पिकनिक बेकरी के नाम से संचालित है। चोरों ने उनकी दुकान के ताले चटकाकर अंदर प्रवेश किया जहां उनकी दुकान में केक और बिस्किट, नमकीन बगैरा रखा हुआ था। इसके अलावा गल्ले में उनके सिर्फ 100-125 रूपये पड़े थे जिन्हें चोर ले गए, लेकिन इससे उन्हें कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी यह घटना पुलिस के लिए चिंतनीय है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।