10 की मौत: गाड़ी में ऋषि कुमार का शव नहीं था

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एबी रोड रोड़ पर बीते रोज हुई बदरवास थाने सीमा के ग्राम कुल्हाडी में हुई गामा गाडी और ट्रंक भिड़त में 9 नही 10 लोगो की मौत हुई है। बताया जा रहा था कि इस दुर्घटना में 9 लोगो की मौत हुई है, और जो 10वीं लाश है उसकी मौत सिंहस्थ कुभ में हो गई थी उसकी डेड बॉडी परिवार वापस गामा गाडी से गोरखपुर ले जा रहा था परन्तु मृतक की पत्नि ने होश में आने के बाद यह खुलासा कि उनका अंतिम संस्कार तो कुंभ में ही कर दिया था। गाड़ी में सभी लोग जिंदा थे। 

आगरा-मुंबई राजमार्ग स्थित बदरवास के ग्राम कुल्हाड़ी पर बीते रोज हुई जीप, ट्रक भिड़ंत में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गईए वहीं इस हादसे में मां. बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।  जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से मां नीतू सिंह मूर्छित थी और इस हादसे में घायल जिला चिकित्सालय में ईलाज करा रही नीतू सिंह पत्नि ऋषि सिंह कल देर रात जब वह होश में आईं, तब उन्होंने कहा कि जिस गाडी से वे लोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लौट रहे थे, उसमें उनके पति ऋषिकुमार सिंह का शव नहीं था, क्योंकि जब उनकी मौत लू लगने से उज्जैन में हुई तो वहीं पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

सभी को 24 मई को ट्रेन से जाना था, लेकिन अचानक हुई ऋषिकुमार की मौत से परिवार टूट गया और आनन-फानन में जीप से घर वापसी का निर्णय लिया यही कारण रहा कि शनिवार की सुबह सभी लोग किराए की जीप करके उप्र लौट रहे थे कि बदरवास इलाके में जबरदस्त दुर्घटना हो गई। 

स्थल पर हर तरफ शव बिखरे हुए थे मानव अंग आसपास के खेतों में जा गिरे और जीप में सवार 13 में से 10 की मौत हो गई थी, इसलिए सुबह 11 बजे के समय से लेकर देर रात तक पुलिस सहित सभी को यही जानकारी रही कि जीप में ऋषिकुमार का शव भी ले जाया जा रहा था। 

इन लोगो की हुई है मौत परिजनो ने किया नामो का खुलासा 
हादसे में विनोद पुत्र रामनरेश सिंह उम्र 52 वर्ष मदरिया जिला गोरखपुर, कृष्णमोहन पुत्र वंशराज सिंह उम्र 65 वर्ष कुशीनगर, गिरिजा पत्नी अनिरुद्घ सिंह उम्र 60 वर्ष, हरनई जिला देवरिया, प्रियंका पत्नी दीपूसिंह उम्र 50 वर्ष सायपुर जिला गोरखपुर, द्रोपती पत्नी रामनरेश सिंह उम्र 60 वर्ष मदरिया जिला गोरखपुर, शकुंतला पत्नी विजय बहादुरसिंह उम्र 50 वर्ष भलुअनी जिला देवरिया, सत्यवती पत्नी ओमप्रकाश सिंह उम्र 60 वर्ष मदरिया जिला गोरखपुर, शिवांश पुत्र ऋषिकुमार सिंह उम्र 04 वर्ष शिवराजपुर जिला कुशीनगर, निर्मला पत्नी कृष्णमोहनसिंह उम्र 60 वर्ष कुशीनगर, ओमप्रकाश पुत्र रामदरससिंह उम्र 65 वर्ष मदरिया गोरखपुर की मौत हो गई थी। 

उप्र से देर रात परिजन शिवपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले शिवपुरी अस्पताल में नीतू व पलक से मुलाकात कीए जिसके बाद सुबह 5 बजे बदरवास पहुंचे यहां उन्होंने एसडीएम आरके पांडे सहित पुलिस से संपर्क करने के बाद मृतकों के नाम का खुलासा किया और बाद में आयशर ट्रक में शव रखकर सुबह 6 बजे उत्तर प्रदेश रवाना हो गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!