भोपाल। एक रिश्ता तय करने के लिए क्या कुछ प्रक्रियाएं नहीं पूरी करनी पड़तीं। महीनों लग जाते हैं परंतु बदरवास की नीतू के परिवार ने ऐसा कुछ नहीं किया। 23 वर्षीय भगतमति नीतू को विदिशा के वैभव सोनी ने WHATSAPP पर ही पसंद कर लिया और एक सादगी भरे समारोह में दोनों की शादी हो गई। पूरी शादी में मात्र 22 मिनट का समय लगा। न बैंड बजे, न धूमधाम और न समारोह। रस्में भी परमात्मा की प्रार्थना कर दूल्हा-दुल्हन को रक्षा सूत्र बांधकर पूरी कीं गईं।
विवाह से पूर्व जहां परमात्मा से अनुमति के लिए प्रार्थना की गई, वहीं प्रार्थना के बाद दूल्हा व दुल्हन को रक्षा सूत्र बांधे गए। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ हॉल में मौजूद सभी लोग हाथ जोड़कर एक सुर में रमेणी (गुरुवाणी) के दौरान चौपाइयां दोहराते हुए नजर आए। रमेणी के साथ ही यह विवाह संपन्न हो गया। शादी में दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार तो शामिल हुए ही, वहीं कबीर पंथ को मानने वाले कई भक्त दूर-दूर से आए हुए थे। सभी संत रामपाल महाराज के अनुयायी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।