शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि इंदार थाना क्षेत्र के एक गेहूॅ के खेत मे आग लग जाने से खेत मे खडे 5 बीघा गेहूॅ जल कर स्वाहा: हो गए।
जानकारी के अनुसार खतौरा मंडी उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रघुवशी के इदार थाना क्षेत्र मे रिनाज रोड पर खेत मे 20 बीघा गेंहॅू की फसल खडी थी। अभी कुछ देर पहले अज्ञात कारणों के चलते फसल मे आग लग गई। जव तक आग पर काबू पा पाते तव तक आग ने लगभग 5 बीघा फसल को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे एक लाख रूपये तक का नुकसान की संवावना बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।