शिवपुरी-जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दबियाकला में दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने वाले पति, सास और ससुर के खिलाफ महिला की शिकायत पर से दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण उम्र 36 वर्ष निवासी पगारा का विवाह 10 साल पहले जसवंत लोधी निवासी गोचोनी के साथ हुआ था। शादी में किरण के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
लेकिन किरण के ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही किरण पर अपने मायके से एक लाख रुपये दहेज में लाने के लिए दबाव बनाने लगे।
जब किरण ने दहेज लाने से इनकार कर दिया तो उसका पति जसवंत, ससुर नारायण लोधी और सास ज्ञानबाई निवासीगण गोचोनी उसे प्रताडि़त करने लगे। ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर कल किरण ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।