शिवपुरी। आज जिले के जिला एंव सत्र न्यायालय में अधिवक्ता एवं पक्षकारो की सुविधा को देखते हुए जिला न्यायालय शिवपुरी में केन्द्रीयकृत फाईलिंग काउन्टर एवं जिला जेल शिवपुरी में निरूद्ध बंदियों की वीडियो कान्फेसिंग सुविधा का शुभार भ कार्य का उद्घाटन आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी0के0 श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला मु यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं सचिव अभिभाषक संघ शिवपुरी श्री शैलेन्द्र समाधिया सहित समस्त अधिवक्ता संघ के सदस्य, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण आदि उपस्थित रहे।
फाईलिंग काउन्टर की सुविधा से अधिवक्ता एवं पक्षकारों को विभिन्न न्यायालयों में भटकना नहीं होगा, एक ही खिड़की पर उन्हें केन्द्रीयकृत फाईलिंग न बर प्राप्त होगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग सुविधा के द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों की साक्ष्य की जावेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।