विवाहिता ने किया अग्रिस्नान,ग्रहक्लेश था कारण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस के ग्राम राजापुर में आज सुबह 7 बजे एक महिला ने गृहक्लेश के चलते अपने आप पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। 

इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भावना पत्नि दीपक कुशवाह उम्र 24 वर्ष सुबह अपने घर पर परिजनों के साथ थी। बताया जाता है कि भावना पिछले कई दिनों से परेशान चल रही थी औैर आज सुबह उसने घर पर रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। 

जिससे भावना गंभीर रूप से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर उसके परिजन कमरे में पहुंचे और आग को बुझाया। बाद में पुलिस को सूचना दे दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!