घर में घुसकर आधी रात महिला के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के पडऱा गांव में बीती रात एक विवाहित महिला के साथ उसके घर में घुसकर आरोपी बृजेशपुरी ने बलात्कार कर डाला। बलात्कार करने के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। 

महिला ने इसके बाद पिछोर थाने पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध बालात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर आरोपी बृजेश पुरी के खिलाफ भादवि की धारा 456ए और 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विवाहित महिला रमा बदला हुआ नाम,अपने घर में कल रात अकेले थी। उसका पति रविन्द्र पुरी खेत पर गया हुआ था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने गृहभेदन करते हुए महिला के कमरे में प्रवेश किया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी फरार बताया जाता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!