शिवपुरी। अपने पति से पुलिसवाली के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर श्रीमती रीना पत्नि गौरव बंसल निवासी मगरौनी ने अपने पति गौरव बंसल सहित ससुर और देवर पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है।
कोतवाली शिवपुरी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपी गौरव उसके पिता गोपाल दास और भाई राहुल बंसल निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी पर भादवि की धारा 498 और 3ध्4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला कायम किया गया है।
फरियादी रीना का आरोप है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसके मायके वालों से दहेज के रूप में 10 लाख रूपए की मांग कर रहे हैं। मांग की पूर्ति न करने पर आरोपीगण उसकी मारपीट कर उसे प्रताडि़त करते हैं।
महिला का यह भी कहना है कि उसके पति गौरव का पुलिस विभाग में कार्यरत एक महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध है और उसके साथ अवैध संबंधों के चलते ही उसे तथा उसकी तीन माह की पुत्री को घर से निकाल दिया गया है।
कल दिया था आवेदन शहर में रहा था चर्चा का विषय
कल मंगलवार को जनसुनवाई में फरियादी रीना बंसल ने कलेक्टर राजीव दुबे को आवेदन देकर कहा था कि उसका पति पुलिस विभाग शिवपुरी में कार्यरत एक महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध में लिप्त है। जिसके चलते उसका वैवाहिक जीवन सुख पूर्वक नहीं चल पा रहा है।
महिला ने अपनी शिकायत में उक्त महिला सिपाही के नाम का भी खुलासा किया है और कहा है कि उसकी शादी के पूर्व से ही उसके पति के उक्त महिला सिपाही से संबंध चले आ रहे हैं। विदित हो कि मगरौनी निवासी रीना बंसल का विवाह 13 मई 2014 को शिवपुरी निवासी गौरव बंसल के साथ हुआ था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।