सिर पर चोट के कारण हुई थी बाबूलाल की हत्या, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में 15 अप्रैल को अपने घर में मृत अवस्था में मिले नीरज पुत्र स्व: बाबूलाल मिश्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 302 के तहत मामला कायम किया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को 38 वर्षीय नीरज अपने घर में मृत अवस्था में मिला था। उसकी लाश घर के बकरी बाले कमरे से बरामद की गई थी। मृतक के सिर पर चोट का निशान था। जिससे आशंका थी कि उसकी हत्या की गई है। 

इस मामले में पुलिस ने उस समय मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृतक के सिर पर चोट पहुंचाई गई है। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर लिया है अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि मृतक की हत्या किसने और क्यों की। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!