शिवपुरी। अभी-अभी खबर हा रही है कि शहर की फिजीकल चौकी क्षेत्रांतर्गत संजय कॉलोनी निवासी एक वृद्व ने पास में ही रहने वाली एक महिला के घर में कूंदकर छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राठौर मौहल्ला संजय कॉलोनी में निवासरत महिला जानू पत्नि सोहिव खॉन परिवर्तित नाम उम्र 30 वर्ष अपने घर में नहा रही थी। तभी आरोपी रामदास खटीक उम्र 60 वर्ष वाउड्री कूद कर आ गया और महिला के साथ छेडछाड करने लगा।
महिला चिल्लाई तो महिला की सास और ननद आ गये जिन्होने चप्पलों से इस बूढे मजनूं की जमकर कुटाई कर दी। इतनी देर में मौहल्ले के लोग भी आ पहुॅचे जिन्होंने भी जमकर वृद्व रामदास पर हाथ साफ किए।
बताया गया है कि रामदास शराब के नशेे में था । वही महिला के परिजनो का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पहले 2 बार इस तरह की हरकत दे चुका है। पुलिस ने महिला की रिर्पोट पर आरोपी रामदास खटीक के िालाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।