शिवपुरी। नपा कर्मचारी श्री हरि निवास चौबे का कैंसर रोग के चलते ग्वालियर अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकोंए समाजसेवियों, पत्रकारों और अधिकारियों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। श्री चौबे के निधन पर अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
नगर पालिका शिवपुरी में पदस्थ हरि निवास चौबे पीएचई विभाग में कार्यरत थे लेकिन वर्तमान में वह नगर पालिका की निर्माण शाखा में दायित्व निर्वहन कर रहे थे। मृदुभाषी 52 वर्षीय हरि निवास चौबे को अचानक कैंसर रोग ने घेरा और उन्हें इलाज के लिए पहले इंदौर और फिर ग्वालियर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।