कोलारस में वृद्व महिलाओं के डर से भागे डाकघर कर्मचारी

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस तहसील के कटरा मोहल्ले डाक घर मैं आज उपभोक्ता महिलाओ के डर से डाकघर कर्मचारी ताला डाल पीछे के गेट से भाग खड़े हुए उपभोक्त महिलाओ का आरोप है कि डाकघर में हम बुजुर्ग महिलाओ के साथ डाकघर में पदस्थ कर्मचारी हमारा समय पर काम नही करते है। और व्यवहार भी अच्छा नही है। 

महिलाओ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समस्या हमारे साथ हर बार आती है। डाकघर में पदस्थ कर्मचारी कभी भी समय पर नही पहुॅचते। यह समस्या आज की नहीं बल्कि आये दिन की होती है डाक घर खुलने का भी कोई निश्चित समय नहीं है। 

डाक घर के जिम्मेदार अधिकारी भी समय पर नहीं आते आज भी डाकघर में बैठे कर्मचारियों के भागने के बाद  डाकघर के जि मेदार अधिकारी तक कार्यालय में नही पहुॅचे।

इस बात से त्रस्त महिलायों और वृद्वा पेंशन के लिए आये बुजुर्गों ने डाकघर के कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उग्र महिलायों को देख कर्मचारी पिछले दरवाजे से भाग खड़े हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!