शिवपुरी। टेबिल टेनिस एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टेबिल टेनिस का प्रशिक्षण शिविर 1 मई से 30 जून तक शिवपुरी क्लब में लगाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 7 वर्ष से 17 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकते हैं।
शिवपुरी टेबिल टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक सुनील जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण शिविर के समापन पर 10,000 रुपये से अधिक के पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को शिवपुरी क्लब में प्रात: 7.30 से 9.30 बजे तक संघ सचिव एवं प्रशिक्षक सुनील जैन व टेबिल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम नाहटा व कृतिका नाहटा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी सौम्या मेडीकल स्टोर अस्पताल चौराहा से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सुनील जैन से 9407208777 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।