मप्र शिक्षक कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मप्र शिक्षक कांग्रेस ने शासकीय सेवकों को दिये गये समयमान वेतन पर कर्मचारियों से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुये अपने प्रांतीय आव्हान पर एक दिवसीय धरना जिला मु यालय पर दिया तथा अपनी सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। 

मप्र शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रशीद खॉन साविर एवं जिला सचिव राजेन्द्र जैन ने संयुक्त रूप से ज्ञापन के हवाले से वताया कि संघ के प्रांतीय आव्हान पर आज जिला मु यालय पर डीईओ कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। 

जहां से सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षक रैली निकाल कलेक्टोरेट पहुॅचे जहां उन्होने जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर सी.बी.प्रसाद को अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में प्रमुख रूप से महेश भार्गव प्रांतीय सचिव, श्रीमती रवीन्द्र कौर माटा, कल्याण चन्द्र वर्मा, अरविन्द जैन, शक्तिस्वरूप पाराशर, मजीद कुर्रेशी, कैलाश नारायण भार्गव, गोविन्द प्रसाद शर्मा, रफीक खांन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

अन्य कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने दिया धरना आंदोलन को समर्थन
राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव एवं राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, अध्यापकों की ओर से राजकुमार सरैया, सुनील वर्मा आदि ने धरना स्थल पर पहुॅचकर धरना आंदोलन का समर्थन किया।

  • ये हैं प्रमुख मांगें
  • अन्य कर्मचारियों अधिकारियों की भांति समयमान वेतन दिया जाये। 
  • वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति एवं प्राप्त वेतनमान के अनुरूप पदनाम देने, अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग में सम्मिलित किया जाये।
  • अनुकंपा नियुक्ति में लगाई शर्तों को हटाया जाये।  
  • सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद स्वीकृत किया जाये। 
  • प्रतिनियुक्तियों पर लिया जाये उम्र बंधन को समाप्त किया जाये।
  • ग्रीष्म अवकाश के बदले 15 दिवस का अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाये। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!