पशु चिकित्सा विभाग की परामर्शदात्री की बैठक समपन्न

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिलाधीश शिवपुरी ने सभी विभाग प्रमुखों को शीघ्र विभागीय परामर्षदात्री की बैठकें आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का शीर्घ निराकरण करने के निर्देश दिये थे। 

जिसके पालन में पशु चिकित्सा विभाग की जिलास्तरीय विभागीय परामर्षदात्री की बैठक उप संचालक कार्यालय पर आहूत की गई। जिसमें मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत कर कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से रखा। 

पशु चिकित्सा विभाग की जिलास्तरीय परामर्षदात्री की बैठक का आयोजन उप संचालक कार्यालय पर उप संचालक डॉ. आर.पी.एस. भदौरिया द्वारा किया गया जिसमें कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने सी.आर समय पर लिखने, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण करने की मांग की। 

इसके अतिरिक्त सेवा अभिलेखों का संधारण, सीआर संबधित ल िबत प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, एरियर्ष की राषि का भुगतान करने, परामर्षदात्री की बैठक की सूचना सात दिवस पूर्व संघ के पदाधिकारियों का देने जैसी मांगों को प्रमुखता से रखा तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। 

बैठक में कर्मचारियों की ओर से चन्द्र शेखर शर्मा, अजमेर सिंह यादव, अशोक शर्मा, सुरेश दुबे, राजकुमार सरैया, भरत सिंह तोमर, कमल कोड़े, मनोज भार्गव, रामकुमार सिंह, दिनेश भारद्वाज, हि मत सिंह सोनकर आदि प्रमुखरूप से उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!