शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में लुकवासा के सरकारी अस्पताल में महिलाओ की डिलेवरी के दौरान नेग में मिले पैसों के बटवारों के लेकर विवाद और मारपीट हो गई,एक नर्स ने अपने पति को बुलाकर दूसरी नर्स की मारपीट करा दी।
इतना ही नहीं महिला नर्स के नर्स के कपड़े तक फाड़ दिये। इस बात की शिकायत महिला नर्स ने एक शिकायती आवेदन के माध्यम से लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महिला स्टाफ नर्स लोकेश नामदेव व संतोषी कुशवाह अपनी ड्यूटी पर थी तभी रात्रि में हुई डिलेवरी के दौरान मिले नेग में पैसों को बटबारा रात्रि में जब कर रही थी। लोकेश नामदेव ने संतोषी कुशवाह से पैसे मागें तो संतोषी ने मना कर दिया।
इस बात पर दोनों पहले तो जमकर मुंहबाद हुआ लेकिन मुंहबाद इतना बढ़ गया आपस में मारपीट भी होने लगे तभी लोकेश नामदेव ने अपने पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुला लिया और संतोषी कुशवाह जमकर धुनार्ई लगबा दी।
इतना ही नहीं संतोषी कुशवाह कपड़े तक फाड़ दिये। इस बात की शिकायत संतोषी कुशवाह ने एक आवेदन के माध्यम से लुकवासा चौकी में मामला पहुंचा लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।