तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर आ रही है कि जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचीपुरा तालाब में नहाने गए एक 14 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार योगेश पुत्र भरोसी जाटव उम्र 14 वर्ष निवासी भटनावर नदौरा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर एक शादी समारोह में शामिल होने आया था तभी अपने साथियों के साथ पास में ही स्थित पचीपुरा तालाब में नहाने चला गया।

लेकिन योगेश नहाते-नहाते तालाब की गहरार्ई में चला गया और गोताखाते हुए उसी डूब गया। इस बात की जानकारी साथ में गए लोगों ने जब घर पर दी तब तो आनन फानन में योगेश को तालाब से बाहर निकाला  और सामुदायिक स्वास्स्थ केन्द्र बैराड़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!