मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में विगत दिवस एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी ने बलात्कार कर दिया। किशोरी को मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरौनी के किटर्रा मोहल्ला में रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को 25 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे मगरौनी का ही रहने वाला बोटू उर्फ रविन्द्र प्रजापति किटर्रा मोहल्ले के पास स्थित खण्डहर में बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार कर दिया। 

नाबालिग मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त है।  कल पीडि़त बालिका की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2)(1), 377 ताहि 3/4 पीसीएसओ एक्ट 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

विवाहिता के साथ छेड़छाड़
नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कठेंगरा में एक 25 वर्षीय महिला का गांव के ही कौशल कुशवाह ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। महिला की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादिव की धारा 354 ए, 456, 323, 324 ताहि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!