कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुर से विगत 23 अप्रैल को एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना बताये अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने बालिका की हर संभव स्थान पर खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों ने संदेह जताया है कि गांव ही कोई लड़का उनकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 का प्रकरण दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।