मेहदेले ने मुख्यमंत्री से की यशोधरा राजे की शिकायत

Updesh Awasthee
0
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ की समीक्षा के लिए बुलाई मीटिंग में शिवपुरी की प्रभारीमंत्री कुसुम मेहदेले ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की शिकायत कर डाली। 

मुख्यमंत्री का सवाल था कि ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान के लिए आपने अपने प्रभार वाले जिले में दौरा क्यों नहीं किया। 5 मंत्रियों ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए आने वाले दिनों में दौरा करने का वचन दिया परंतु पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले ने कहा कि मैं शिवपुरी जाना चाहती हूं, लेकिन यशोधरा राजे सिंधिया (उद्योग मंत्री) समय नहीं दे रहीं, इसलिए नहीं जा पाई। इस पर सीएम ने तल्ख अंदाज में कहा, वो समय देंगी, तभी जाओगे क्या? खुद ही चले जाओ। 

कुल मिलाकर इस बहाने कुसुम मेहदेले ने शिवपुरी में फ्री हेंड मांग लिया है। शायद वो यशोधरा राजे के बिना भी शिवपुरी को नियंत्रित करना चाहतीं हैं। यह माना जा रहा है ​कि अब दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया। मेहदेले ने यह शिकायत उस समय की जब यशोधरा राजे सिंधिया मीटिंग में मौजूद नहीं थीं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!