बीच शहर में युवती के साथ लूट,गिरेाह सक्रिय

0
शिवपुरी। शिवपुरी में सूनसान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मोबाईल लूट की बारदातें घटित हो रही है। इसी कड़ी में कल रात राजेश्वरी रोड़ से गुजर रही युवती साक्षी जैन का मोबाईल तीन लूटेरे लूटकर भाग गए। 

युवती ने अपनी सहेली के साथ मोपेड से लुटेरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे भागने में सफल हो गए। पुलिस  ने इस मामले में अभी तक कोई प्रकरण कायम नहीं किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 8:30 बजे युवती साक्षी जैन अपनी सहेली के साथ राजेश्वरी मंदिर से मोपेड पर बैठकर अपने घर महल कॉलोनी जा रही थी। साक्षी के अनुसार मोपेड उसकी सहेली चला रही थी तथा वह पीछे बैठी हुई थी और मोबाईल पर किसी से बातचीत कर रही थी। 

उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश उसके पास से गुजरे और एक बदमाश ने मोटरसाइकिल पर बैठे-बैठे उसे तमाचा मार दिया। जब तक वह संभलने का प्रयास करती तभी एक अन्य बदमाश ने उसके हाथ से मोबाईल छीन लिया और इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर भाग निकले। 

साक्षी के अनुसार कुछ देर तक तो उसने और उसकी सहेली ने मोपेड से बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश मोटरसाइकिल तेजगति से चलाते हुए भागने में सफल हुए। बताया जाता है कि उक्त मोबाईल 13 हजार रूपए मूल्य का मोटोरोला कंपनी का है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!