शिवपुरी। साहब, मेरी बेटी अनीता को दामाद धर्मेन्द्र वंशकार ने गला घोंटकर मार डाला वह आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। नरवर पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की यह आरोप मृतका अनीता के पिता प्रकाश बरार ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर लगाया।
प्रकाश बरार का आरोप है कि उसकी बेटी अनीता का विवाह 10 वर्ष पूर्व सडखडिया निवासी धर्मेन्द्र बंशकार के साथ हुआ था अनीता का सात साल का बेटा शैलेन्द्र व एक साल की बेटी है लेकिन धर्मेन्द्र के एक महिला से अवैध संबंध थे और वह पिछले कई दिनों से उसके साथ खेत पर रह रहा था।
धर्मेन्द्र दूसरी महिला को अपनाने को लेकर अनीता पर लगातार दबाव बना रहा था और उसकी मारपीट कर रहा था इसी क्रम में 31 मार्च की रात धर्मेन्द्र घर पहुंचा और अनीता के साथ मारपीट की तथा बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी यह पूरा घटनाक्रम अनीता के बेटे ने उन्हें बताया है इस मामले में नरवर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।