कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के सभी CEO को दिए नोटिस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को अपने स्तर पर निराकरण न करने एवं गंभीरता से न लेने के आरोप में कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मु य कार्यपालन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। 

कलेक्टर श्री दुबे द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई की जिले के 7 ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत को अपने स्तर पर निराकरण न करने और गंभीरता से न लेने के कारण सीधे तृतीय एवं चतुर्थ स्तर के अधिकारी पर पहुंच गई। 

जबकि इन शिकायतों का प्रथम स्तर पर निराकरण कर उसका जवाब दर्ज कराया जाना था। जो नहीं किया गया। कारण बताओ सूचना पत्र प्राप्त करने वाले मु य कार्यपालन अधिकारियों में जनपद पंचायत खनियांधाना के श्री ब ह स्वरूप हंस, पिछोर के श्री नरेन्द्र सिंह नरवरिया, करैरा के श्री महेन्द्र सिंह पवार, पोहरी के श्री अशोक शर्मा, शिवपुरी के श्री डी.एम.शास्त्री और बदरवास एवं कोलारस जनपद पंचायतों के मु य कार्यपालन अधिकारी डॉ.अजीत तिवारी शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!