शिवपुरी। सर्राफा कारोबारियों पर एक्साइज ड्यूटी आरोपित करने के केन्द्र सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे व्यवसायियों ने आज कथित काले कानून की उठावनी की।
व्यापारियों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने काले कानून की शवयात्रा निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया था और आज उठावनी कर संदेश दिया कि सर्राफा व्यापारी इस कानून को बिलकुल सहन नहीं करेंगे और उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की घोषणा नहीं कर देती। खास बात यह रही कि सर्राफा व्यवसायियों के आंदोलन के क्रम में की गई शवयात्रा में अन्य व्यापारी भी बड़ी सं या में शामिल रहे। उठावनी का कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार शाम चार बजे सदर बाजार में प्रारंभ हुआ और इसके बाद व्यापारियों ने माधवचौक स्थित हनुमान मंदिर की ओर कूच किया जहां उन्होंने पुजारी से चरणामृत ग्रहण कर उठावनी की औपचारिकताएं पूर्ण कीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।