शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा कायाकल्प के तहत प्रदेश में वर्ष 2015-16 का प्रथम पुरस्कार जिला चिकित्सालय शिवपुरी को एनडीएमसी कान्वेशन सेंटर संसद मार्ग कर्नाट प्लेस नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री शर्मा ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक शिवपुरी डॉ. गोविंद सिंह को प्रदाय किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 लाख की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी को यह पुरस्कार साफ-सफ ाई एवं संक्रमण, नियंत्रण को प्रोत्साहित करने में किए गए प्रयासों से जिला चिकित्सालय की चिकित्सीय सुविधाओं में गुणत्ता सुधार आया है। पुरस्कार प्रदाय के दौरान जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ.सुरेश सिंह गुर्जर सहित अन्य स्टॉफ साथ था। जबकि राज्य में कायाकल्प पुरस्कार के रूप में दूसरा स्थान पर रहने पर जिला चिकित्सालय खण्डवा के सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी.जुगतावत और तृतीय स्थान पर जिला चिकित्सालय सतना के सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.बी.सिंह को प्रदाय किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।