शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पीओएस मशीनों के बगैर ही उपभोक्ताओं को सामग्री का वितरण हो रहा है। जिले में 2.37 लाख पात्र उपभोक्ता है।
जिनको उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त हो रही है। आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं से पहचान का प्रमाण लेकर इस माह उपभोक्ता सामग्री का वितरण पात्र हितग्राहियों को किया जा रहा है।
जिला आपूर्ति अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि जिले में 720 पीओएस मशीने प्राप्त हो चुकी है। जिसका विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्यक्रम भोपाल को भेजा गया है। विक्रेताओं का प्रशिक्षण होने के बाद ही पीओएस मशीनों से पात्र उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सामग्री का वितरण प्रारंभ होगा।
सभी पात्र उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे उचित मूल्य की दुकान पर पहचान का प्रमाण दिखाकर सामग्री प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान में उचित मूल्य दुकानों से पात्र उपभोक्ताओं को खाद्यान्न सामग्री का वितरण पूर्व अनुसार ही हो रहा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।