आर्य समाज मंदिर में सजा राजा का दरबार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- आर्य समाज द्वारा महर्षि दयानन्द जयंती के अवसर पर आयोजित ऋषि बोध उत्सव नाटक का सफल मंचन गत दिवस द्वितीय सत्र को रात्रि में हुआ। इस नाटक में आर्य समाज मंदिर में दरबार लगा और ऋषि दयानन्द ने समाज की कुरीतियों को दूर कर ईश्वरीय वाणी वेदों के प्रचार की व्या या कर जनमानस को दी। ऋषि दयानन्द के जीवन से ओतप्रोत इस नाटक में आर्य समाज के हनी हरियाणी, विशाल भसीन, नम विरमानी, मनोज अग्रवाल, सचिन सोनी, कपिल मंगल, साकेत शर्मा, अर्जुन राजपूत, दयाशंकर आदि ने मु य भूमिका निभाकर नाटक का सफल मंचन किया। जिस पर तालियों की गडग़ड़ाहट से इन कलाकारों का अभिवादन किया गया। इस मौके पर आर्य समाज के अनेकों महिला पुरूष व बच्चे थे। 

तेजस्व के भजन ने बांधा समां 
ऋषि बोध उत्सव के मौके पर आर्य समाज के विशाल भसीन के 8 वर्षीय पुत्र तेजस्व भसीन ने बड़े ही शानदार शैली में ऋषि दयानन्द का स्मरण श्रोताओं को कराया और भजन की प्रस्तुति दी, 'कहां है, कौन है वो, कहां से आया... चारों दिशाओं में, ऋषि दयानन्द छाया..Ó की प्रस्तुति को सराहा गया। इसके अलावा किशन मदान द्वारा भजन 'गुरूदेव दयानन्द सा दुनिया में कहां होगा...महापुरूष जन्म लेंगें, सुना ना होगा...Ó के अलावा राजीव निगौती के भजन ...'ए ऋषि तू देवता था या कि तू इंसान था... प्रतिभा तेरी देखकर, सारा जहां हैरान था...'की प्रस्तुति रही। इसके अलावा मनोज अग्रवाल ने महर्षि दयानन्द का जीवन वात्सलय,मानवता,दयालुता,ईश्वरीय वाणी से भरा हुआ बताया। 

प्रभातफेरी के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न
महर्षि दयानन्द के जीवन पर आधारित ऋषि बोध उत्सव कार्यक्रम का सफल समापन महाशिवरात्रि की अलसुबह हुआ। यहां प्रात: आर्य समाज के महिला पुरूष व बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर महर्षि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर वेदों की वाणी को बताया। यह प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आर्य मंदिर पर संपन्न हुआ। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!