कल से संविदा स्वास्थय कर्मचारी कल करेगें क्रमिक भूख हड़ताल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा नौ सूत्रीय मॉगो को लेकर जारी धरने के 17 वें दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भीख मे मिले 2612/- रूपये को आज हडताल के 18वें दिन वृद्वाश्रम व स्थानीय विष्णु मंदिर पर गरीबो व वृद्वो को फल वितरित किये। 

ज्ञात हो कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हडताल के 17वें दिन डोल बाजो के साथ शहर के मु य बाजार में राहगिरो व दुकानदारो से भीख मॉग कर विरोध दर्ज किया व भीख मेंं मिले 2612/- रूपये रूपये को दान करने हेतु अवगत कराया गया था। 

जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने अवगत कराया कि आज तो हडताल को 18 दिन हो गये, शासन झुकने को तैयार नहीं है, पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। शासन को जो करना है, वो करें हम डरेंगे नहीं जब तक डटे रहेगें तब तक हमारी 09 सूत्रीय मॉगे पूरी नहीं हो जाती है। 

जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 18.03.2016 से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी क्रमिक भूख हडताल रहेंगे। 

कल से यह स्वास्थय कर्मी रहेगें क्रमिक भूख हड़ताल पर 

1.श्रीमती कमलेश धाकड़ - जिला पोषण सलाहकार,
2.कंचन गीद - स्टाफ नर्स, जिला चिकित्सालय षिवपुरी
3. सून्नी वकतावर - स्टाफ नर्स, जिला चिकित्सालय षिवपुरी
4. रहीन निषा - स्टाफ नर्स, जिला चिकित्सालय षिवपुरी
5. रेखा चौहान - पोषण प्रशिक्षक, जिला चिकित्सालय शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!