शिवपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में करौंदी कॉलोनी में दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ विवाद कर गाली-गलौज के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनेां पक्षों के विरूद्ध क्रास कायमी कर मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली में सुघर सिंह पुत्र गुलाब सिंह परिहार उम्र 31 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी के साथ आरोपी जगदीश, छोटू परिहार निवासी करौंदी ने गत दिवस 2:30 बजे विवाद कर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। इस मामले में फरियादी सुघर सिंह की रिपोर्ट पर जगदीश व छोटू के खिलाफ धारा 294,323,506,34ताहि के तहत जबकि दूसरी ओर जगदीश ने भी अपने साथ पुराना विवाद कर गाली-गलौज के साथ मारपीट की घटना पुलिस को बताई। इस पर पुलिस ने जगदीश की रिपोर्ट पर सुघर सिंह परिहार निवासी करौंदी के विरूद्ध धारा 294,323,506 ताहि के तहत मामला जांच में ले लिया है। दोनंो ही पक्षों की सुनवाई के बाद पुलिस ने क्रास मामले की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।