घर में अकेली युवती से छेड़छाड़

0
शिवपुरी-थाना देहात क्षेत्र में एक 19वर्षीय युवती के सााि आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेडख़ानी की घटना की और शोर-शराबे के बाद आरेापी मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में युवती परिजनों के साथ थाना देहात पहुंची और मामला पंजीबद्ध कराया। 

थाना देहात पहुंची 19वर्षीय युवती रूबीना(परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह बीते रोज अपने घर में अकेली थी। तभी दोप.2:30 बजे आरोपी युवक धीरजगिरी गोस्वामी निवासी जवाहर कॉलोनी आया और उसे पीछे से पकड़ लिया, इसके बाद आरोपी युवक उससे जबर्दस्ती करने लगा और छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवती ने विरोध दर्ज कराया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर दबाब बनाया लेकिन वह सफल नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर अप.क्रं.80/16 पर धारा 354,452,506 ताहि 3(1)11 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!