शिवपुरी-थाना देहात क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर यहां खड़े एक ट्रक को चुरा लिया और मौके से ट्रक सहित फरार हो गए। बाद में ट्रक मालिक को जब जानकारी लगी तो वह अवाक रह गया और पुलिस थाना देहात पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कराया।
थाना देहात में फरियादी नरेन्द्र पुत्र बाबूलाल मंगल निवासी बड़ा बाजार शिवपुरी ने बताया कि अज्ञात चोर उसके ट्रक नं.एम.पी.07 जी.4139 कीमत 02 ला ा रूपये को बीती रात्रि अज्ञात चोर चुरा ले गए। नरेन्द्र का यह ट्रक इण्डस्ट्रीय एरिया में माल भरने के लिए खड़ा हुआ था तभी ड्रायवर व क्लीनर कहीं चले गए थे। पूरी रात बीतने के बाद सुबह ट्रक मालिक नरेन्द्र को सूचना मिली कि उसका ट्रक गायब है जिस पर वह पुलिस थाना देहात पहुंचे और पुलिस में अज्ञात चोरों के विरूद्ध ट्रक चोरी का मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने अप.क्रं.81/16 पर धारा 379 ताहि के तहत मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।