शिवपुरी- पुलिस थाना कोतवाली को गत दिवस जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि कुछ लोग डकैत की योजना बनाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस सतर्क हुई है और आरोपियों को घटना को घटित करने से पहले ही दबोच लिया गया। पुलिस ने पांच बदमाशों को मय हथियारों के साथ धर दबोचा है।
थाना कोतवाली पुलिस ने जरिए मुखबिर के सूचना पर मिली कार्यवाही पर घेराबंदी की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। यहां पुलिस ने सरकुलर रोड़ से 8 बजे कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा। जिसमें शिशुपाल कुशवाह उम्र 27 वर्ष निवासी दिदावली, हरप्रीत सरदार उम्र 20 वर्ष निवासी लुधावली, आकाश प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी छोटा लुहारपुरा, अनिल सोनी उम्र 19 वर्ष नि.नीलगर चौराहा व सोनू कुशवाह नि. मोहना को पकड़ा है। इन सभी से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए है। पुलिस को सूचना थी कि यह आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे तभी पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्रं.205/16 पर धारा 399,400,402 ताहि 11,13 एमपीडीपी के एक्ट 25,27 आ र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।