रन्नौद परीक्षा केन्द्र पर नकल: 9 पर्यवेक्षक एवं एक भृत्य निलंबित

0
शिवपुरी-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रन्नौद परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों द्वारा नकल करते पाए जाने पर पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त एक प्रधानअध्यापक, चार अध्यापक, तीन सहायक अध्यापक, एक सहायक शिक्षक एवं एक भृत्य को निलंबित कर तीन संविदा शाला वर्ग-3 शिक्षक और एक संविदा शाला वर्ग-दो के विरूद्ध सेवा समाप्ति हेतु चेतावनी की कार्यवाही गई है। उक्त कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी श्री परमजीत सिंह गिल द्वारा की गई है। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों के पर्यवेक्षकों को सचेत किया गया है कि किसी भी स्तर पर परीक्षा केन्द्र पर कक्ष में नकल पाए जाने पर पर्यवेक्षक को उत्तरदायी ठहराया जाकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

इन्हें किया निलंबित 
जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रन्नौद परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों द्वारा नकल करते पाए जाने पर प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय इचौनिया दिनेश कुमार माचकेल, अध्यापक माध्यमिक विद्यालय देहरदा राजमहेन्द्र सिंह जाटव, सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय खटीला बालकृष्ण कबीर, अध्यापक माध्यमिक विद्यालय अ हारा शिवशंकर तिवारी, अध्यापक मा.वि.ठाटी श्रीमती संगीता अहिरवार, अध्यापक मा.वि.दीवान की बामौर संजीव कोली, सहायक अध्यापक प्रा.वि.डुमेला करोंदी श्रीमती रेखा गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रा.वि.श्रीनगर खलक सिंह लोधी, सहायक अध्यापक प्रा.वि.जरिया जन्तुराम तिर्की एवं भृत्य सुखलाल को निलंबित किया गया है। जबकि संविदा शाला शिक्षक वर्ग-तीन देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-तीन श्रीमती राखी तोमर, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-तीन श्रीमती रजनी कोलते एवं संविदा शाला शिक्षक वर्ग-दो श्रीमती अर्चना सेंगर की सेवा समाप्ति हेतु चेतावनी जारी की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!