शिवपुरी। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों की आज चौथे दिन भी हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर में गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए हैं।
पिछले चार दिनों से सफाई न होने के कारण गली मोहल्लों सहित बाजारों में गंदगी के अ बार लग गए हैं। नालियां साफ न होने के कारण वह चौक हो गई और गंदा पानी सड़कों पर फैंल रहा है। इतना कुछ होने के बाद भी प्रशासन और नपा मौन है। गंदगी बढ़ जाने से मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विदित हो कि वेतन बढ़ाने व पेंशन प्रकरण न बनने सहित अपनी प्रमुख 12 मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने 25 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। जिससे नपा के 750 सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
ऐसी स्थिति शहर की साफ सफाई बंद हो गई। यहां तक कि नपा में सफाई कर्मी न होने के कारण नपा के अन्य कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। हड़ताल के कल तीसरे दिन माधव चौक पर देर रात तक सफाई कर्मियों ने भजन मंडली द्वारा भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया। जहां बड़ी सं या में सफाई कर्मी डटे रहे। आज चौथे दिन भी हड़ताल जारी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।