दुखद घटना: पत्नि लटकी फांसी पर, पति ने खुद को गोली से उड़ाया

0
शिवपुरी। बम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी में कल शाम एक महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षुब्ध होकर उसके पति ने अपने आपको गोली मार ली। जिससे वह तड़पता रहा। 

गोली चलने के बाद गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए लेकिन पुलिस से संपर्क न होने के कारण उसे किसी ने भी नहीं उठाया। बाद में एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक कोई भी कायमी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी मोगिया ने गृहक्लेश के चलते कल शाम सात आठ बजे के लगभग घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति डोंगा मोगिया लकडिय़ां बीनने गया था। 

जब वह वापस लौटा तो उसे पत्नि फांसी के फंदे पर झूलती हुर्ई मिली। जिससे वह इतना दुखी हो गया कि उसने अपने आपको गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी और वह घायल हो कर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणजन एकत्रित हुए और ब हारी पुलिस से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस से संपर्क नहीं हो सका। 

जिस कारण वह वहीं तड़पता रहा। बाद में लोगों ने पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को घटना की जानकारी दी। जिस पर एसपी ने तुरंत ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!