कोलारस। कोलारस थाने अंतर्गत ग्राम भड़ोता में बैंक कर्मचारियों ने की ट्रेक्टर मालिक से मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज।
आज दोपहर भारतीय स्टेट बैंक बिंदल मार्केट के कर्मचारियों द्वारा फरियादी शिशुपाल पुत्र जगदीश चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी टामकी का ट्रेक्टर खेत पर खड़ा था, तभी बैंक कर्मचारी उसको खींच कर ला रहे थे। जब फरियादी को पता लगा की उसका ट्रेक्टर बैंक ले जा रही है, तब किसान भड़ोता रोड़ पर पंहुचा और उसने बैंक कर्मचारियों से कहा की मेरे चाचा का सामान रखा है जिसे मुझे वापिस कर दो तो कर्मचारियों ने फरियादी को गाली देने लगे। फरियादी के मना करने पर उसके साथ लाठियो से मारपीट कर दी। जिससे फरियादी के हाथ सिर कमर में चोटे आई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बैंक कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।