उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों का शिवाभिषेक, रखे व्रत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दुर्लभ संयोग के रूप में इस बार भगवान शिव का पर्व महाशिवरात्रि 12 वर्षों बाद सोमवार के दिन आया। इसके अलावा अब यह संयोग पुन: कई वर्षों बाद देखने को मिलेगा। आज के इस पुण्य अवसर पर हरेम शिवभक्तोंं ने बड़े श्रद्धा, आस्था के भाव से भगवान शिव को मनाया और अलसुबह से शिव जाप ऊॅं : नम: शिवाय व शिवाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ागवान शिव मंदिरों पर हजारों की सं या में शिवभक्त श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा जिसमें महिला-पुरूषों के अलावा बच्चों ने भी शिव भक्ति की। पूजा के दौरान शिवजी की प्रतिमा पर जल, बिल्व पत्र, धतूरा चढ़ाकर अपनी मनोकामनाऐं की पूर्ति के लिए दिन भर निराहार व्रत भी रखा। महाशिवरात्रि पर्व का दिन शिवभक्तों के लिए खुशियां और उल्लास का वातावरण लेकर आया, ऐसा नजर आज शहर के हर शिव मंदिर पर देखने को मिला। 

शिवाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, कथा में कराया शिवाभिषेक 
शहर के श्री सिद्धेश्वर मंदिर, नीलकण्ठेश्वर मंदिर, अद्र्वनागेश्वर शिव मंदिर सहित अनेकों शिव मंदिरों पर आज शिवा िाषेक करने के लिए लंबी कतार भी लग रही। यहां श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजा-अर्चन कर अभिषेक किया। पूजा के दौरान उपयोगी सामग्री व मंत्रोच्चारण विधि से यह प्रक्रिया विद्वान पंडितों व महंतों ने पूर्ण कराई। इस दौरान बांकड़े हनुमान मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा में शिवपूजा व शिवभक्ति पर कथावाचक डॉ.गिरीश जी महाराज ने प्रकाश डाला और शिवजी की कथा का वृतान्त भी सुनाया इसके अलावा कथा में ही मु य यजमान द्वारा शिवाभिषेक कराया गया। 

जीर्णोद्वार के साथ ही सिद्धेश्वर मंदिर पर भजन-कीर्तन व ठण्डाई का वितरण
प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से शहर का अति प्राचीन श्री सिद्धेश्वर मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे मे यहां भगवान शिव की पूजा-आराधना करने का अनूठा कार्यक्रम शिवभक्त सर्राफा व्यावसाई दिनेश गर्ग व उनके मित्र मण्डल द्वारा किया गया। जिसमें शिवजी की उपासना के लिए भजन-कीर्तन व ठण्डाई का वितरण शिव भक्तों में किया गया। मंदिर में पूजा-आराधना करने के लिए प्रशासनिक टीम भी यहांं पहुंची और शिवाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां फूल बंग्ला भी सजाया गया जिसका प्रसाद सभी भक्तजनों में वितरित किया गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!