शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अटलपुर में रहने वाली एक महिला ने पड़ौस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता आरोपी की हरकतों से काफी समय से परेशान थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी (परिवर्तित नाम) पत्नि दिनेश जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी अटलपुर को पिछले काफी समय से पास में रहने वाला आरोपी भागीरथ पुत्र गंगा जाटव उससे अश्लील बातें कर तंग करता था।
कल सुबह 6 बजे आरोपी ने सारी हदें पार कर और पीडि़ता को रोक कर उसके समक्ष अश्लीलता करने लगा। जिसे पीडि़ता ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौंच करने लगा। जिससे व्यथित होकर पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 509, 294, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।