बदरवास में किन्नर के घर घुसे लुटेरे,साढे तीन लाख की लूट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास कस्बे में बीती रात दो लुटेरों ने रेखा किन्नर के घर में घुसकर ढाई लाख नगदी सहित लगभग तीन लाख रूपए से अधिक की लूटपाट की बारदात को अंजाम दिया। इस मामले को पुलिस संदिग्ध नजर से देख रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

लूटी गई संपत्ति में नगदी के अलावा 6 सोने की अंगूठी बताई जाती है। फरियादी रेखा किन्नर के अनुसार लुटेरों की सं या दो थी और वे सरिया लेकर घर में आये थे। 

पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 457, 380 के तहत नकबजनी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की नजर में यह मामला संदिग्ध है।

फरियादी रेखा किन्नर ने बताया कि वह अपने घर में बीती रात ढोलक बजाने वाले साजिंदे के साथ सो रही थी। रात डेढ बजे के लगभग दो आरोपी घर में घुस आये और उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया तथा ढोलक बजाने वाले पर रजाई फैंक कर उसे वहीं रहने का निर्देश दिया। 

आरोपियों में से एक वहीं खड़ा रहा और दूसरे ने पूरे घर की तलाशी ली। आरोपी सरियों से लैस थे और उनमें से एक मोटा और दूसरा दुबला था। लगभग 15 से 20 मिनिट घर में रूकने के बाद आरोपी ढाई लाख नगदी और 6 अंगूठी ले जाने में सफल रहे हैं। 

बदरवास पुलिस की नजर में लूटपाट का यह मामला संदिग्ध है। टीआई रामेन्द्र सिंह का कहना है कि रात में फरियादी रेखा ने 60 हजार रूपए लूट की बात कहीं थी। उसका कहना था कि साल भर पहले उसने अपनी गाड़ी 60 हजार में बेची थी और वह रूपए घर में रखे थे। 

टीआई का कहना है कि एक साल तक इतने रूपए घर में रहना संभव नहीं है। वहीं रेखा किन्नर ने सुबह बयान बदल कर ढार्इ लाख रूपए लूट की बात लिखाई है। इस कारण यह पूरा मामला संदिग्ध है और इसकी जांच होगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!