शिवपुरी। कोतवाली की कारौंदी कॉलोनी से विगत दिवस अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को अपने निशाने पर ले लिया और वहां से 50 हजार रूपए कीमत के सोने चांदी के जेबरात व कपड़े और रसोई का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मातादीन पुत्र चिरौंजी लाल शर्मा निवासी करौंदी कॉलोनी अपने परिवार के साथ श्योपुर के ग्राम धौरा में गए हुए थे। इसी बीच कोई अज्ञात चोरों ने उनके मकान के मु य दरबाजे का ताला तोड़ दिया।
और मकान में प्रवेश कर गए जहां से चोरों ने बक्से में रखी एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन जोड़े बाले, दो अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक करधनी, एक चांदी की मूर्ति, चार जोड़ी बिछिया, एक सिलेण्डर, 6 साडिय़ां और रसोई में रखा राशन का सामान चोरी कर ले गए।
कल जब फरियादी अपने घर वापस लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था और कमरों में रखा सारा सामान तितर बितर था। जिससे वह समझ गया कि उसके घर में चोरी हो गई। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली जाकर की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।